Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsCongress Meeting in Hardoi to Save MGNREGA from Government Neglect
मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस

मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में कांग्रेस कमेटी की बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा योजना कमजोर हो रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों को रोजगार और समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही। मंजू मित्रा ने अभियान की जिम्मेदारी संभाली और मजदूरों के अधिकारों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Jan 10, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पाण्डेय की अध्यक्षता और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित की उपस्थिति में मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत एक बैठक एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मनरेगा बचाओ समिति की नवनियुक्त जिला संयोजक मंजू मित्रा को अभियान के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा योजना को कमजोर किया जा रहा है। इससे ग्रामीण मजदूरों को न तो 100 दिन का रोजगार मिल पा रहा है और न ही समय से मजदूरी का भुगतान हो रहा है। जिला संयोजक मंजू मित्रा ने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से गांव-गांव जाकर मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उनका हक दिलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीबों पर सीधा हमला कर रही है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि शहर और गांव दोनों क्षेत्रों में मनरेगा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। काम की कमी और भुगतान में देरी आम बात हो गई है। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, गोपामऊ विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुनीता देवी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।