मनरेगा बचाओ अभियान के तहत लगी जनचौपाल
Hardoi News - हरदोई में जिला कांग्रेस कमेटी ने 'मनरेगा बचाओ अभियान' शुरू किया है। इस अभियान के तहत मजदूरों और किसानों को मनरेगा योजना के अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। तीन स्थानों पर बैठकें और जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।

हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “मनरेगा बचाओ अभियान” के माध्यम से मजदूरों एवं किसानों को मनरेगा योजना से जुड़े उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के तीन अलग-अलग स्थानों पर बैठकें एवं जनचौपाल का आयोजन किया गया। पहली बैठक दोपहर 12 बजे ब्लॉक अहीरोरी की ग्राम पंचायत सारीपुर ब्रह्मनान में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप तिवारी ने की। बैठक में गिरिजा शंकर, भैयालाल, मनीष पाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। दूसरी बैठक ब्लॉक कछौना की ग्राम पंचायत लोनाहरा में हुई, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। बैठक में बालामऊ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सह-आयोजन जिला महासचिव श्याम प्रकाश त्रिपाठी के सहयोग से किया गया तथा आयोजनकर्ता इरफान रहे। इसके बाद ब्लॉक संडीला के तिलोईया बाजार में जनचौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों, किसानों एवं मनरेगा मजदूरों को बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के स्वरूप में बदलाव किए जा रहे हैं। जानबूझकर बजट कटौती, भुगतान में देरी और नियमों में परिवर्तन कर योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी कार्यक्रमों में जिला कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रूम प्रभारी राजेंद्र वर्मा, जिला महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे निष्क्रिय करने के उद्देश्य से उसका स्वरूप बदल रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी और मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




