Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsCongress Criticizes BJP for Law and Order Failure in Hardoi
योगी शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त: कांग्रेस प्रवक्ता

योगी शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त: कांग्रेस प्रवक्ता

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में जिला कांग्रेस कार्यालय में सचिन रावत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार कानून-व्यवस्था में असफल रही है। प्रेसवार्ता में जिले की सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए...

Aug 30, 2025 03:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता में शुक्रवार को मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सचिन रावत ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि बीते आठ सालों में योगी सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने में विफल रही है। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे ने की। संचालन शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने किया। प्रदेश प्रवक्ता ने जिले की बदहाल सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए। कहा कि उपमुख्यमंत्री का गृह जनपद होने के बावजूद यहां रेडियोलॉजिस्ट तक उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को जांच के लिए सीतापुर जाना पड़ता है। जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि शाहाबाद में भाजपा नेता की हत्या कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला महामंत्री एवं प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अजीत विशाल, मोहन सिंह, जिला सचिव एवं कार्यालय प्रभारी महताब अहमद, उपाध्यक्ष आफताब हैदर, एनएसयूआई अध्यक्ष हसन अहमद, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।