सवर्ण चेतना सभा ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इस दौरान इसे गंभीरता से लेकर लोगों को परेशानियों से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई।
सवर्ण चेतना सभा के जिलाध्यक्ष योगेश सिंह, महिलासभा अध्यक्ष प्रतिमा मिश्रा, राजीव सिंह प्रदेश सचिव, रामजी अवस्थी जिला उपाध्यक्ष, विजय पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, रामप्रताप, विज यबहादुर सिंह आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जनता की आवाज बुलंद की। कहा कि आंधी के साथ हुई तेज बारिश से गन्ना किसानों की फसल खेत में गिर गई है। इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। इसका सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। इसके साथ ही जिन किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है उनको जल्द पेमेंट किया जाए। ऐसा न होने पर चीनी मिलों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया है उनका ब्याज माफ किया जाए। ताकि खेती में हुए नुकसान से परेशान किसानों को थोड़ी राहत मिल सके।