ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबे मौसेरे भाई-बहन, बालक की मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के धमरावा गांव के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे परिसर में पानी से भरे गड्ढे में एक मासूम बालक की मौत हो गई, जिससे परिवार पर भारी पड़ा।

ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबे मौसेरे भाई-बहन, बालक की मौत

हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के धमरावा गांव के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे परिसर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसेरी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। खमरवा गांव निवासी मुरली ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके अनुसार करीब आठ दिन पहले जनपद शाहजहांपुर के थाना शेरा मऊ दक्षिणी क्षेत्र के गौटिया गांव निवासी उसके साढ़ू अवधेश की पत्नी किरन अपने 10 वर्षीय पुत्र विशाल के साथ उसके घर आई थीं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आठ वर्षीय मोहिनी और उसका 10 वर्षीय मौसेरा भाई विशाल गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर चले गए। इसी दौरान परिसर में पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास खेलते समय दोनों बच्चे अचानक फिसलकर उसमें गिर गए और डूबने लगे। बच्चों का शोर सुनकर भट्ठे पर मौजूद मजदूर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकालकर तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहिनी का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बच्चे की मौत

छह फिट गहरा बताया जा रहा गड्ढा

सुरक्षा इंतजाम

परिजनों का कहना है कि जिस गड्ढे में दोनों बच्चे डूबे, उसमें करीब छह फीट तक पानी भरा था। यह गड्ढा ईंट भट्ठे के परिसर में ही बना हुआ है। ग्रामीणों ने ऐसे गड्ढों की घेराबंदी कराने की मांग की है।

सुरक्षा इंतजाम और संभावना

सुरक्षा इंतजाम न होने पर सवाल

घटना के बाद ईंट भट्ठों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परिसर में बने गहरे गड्ढों के आसपास न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही किसी प्रकार की बेरिकेडिंग की गई है।

मुख्य सवाल

घटना किस क्षेत्र में हुई थी?
घटना कोतवाली शहर क्षेत्र के धमरावा गांव के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे परिसर में हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।