Hardoi News: तिरंगे की रोशनी से सजे चौराहे और सरकारी भवन

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: फोटो 04 जिला पंचायत के सरकारी कार्यालय को तिरंगा से सजाया गया फोटो 05 कलक्ट्रेट कार्यालय को रंग-बिरंगी झालरों से रंगा आया नजरहरदोई, संवाददाता। स्वतंत्

तिरंगे की रोशनी से सजे चौराहे और सरकारी भवन
तिरंगे की रोशनी से सजे चौराहे और सरकारी भवन

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 15 अगस्त को लेकर प्रमुख चौराहों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तिरंगे की रोशनी से जगमगाते भवन और चौराहे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। शाम होते ही शहर के अटल चौक, सिनेमा चौराहा पर तिरंगे के रंगों वाली रोशनी दिखाई देने लगी। कलक्ट्रेट कार्यालय को रंग-बिरंगी झालरों, जिला पंचायत के सरकारी कार्यालय समेत कई प्रमुख सरकारी कार्यालयों के भवनों को भी विद्युत झालरों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया। रोशनी से नहाए भवनों का दृश्य लोगों को खासा आकर्षित करता रहा। कई लोग सजावट देखने के लिए परिवार के साथ घरों से निकले और मोबाइल फोन से तस्वीरें भी लेते नजर आए। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में भी उत्साह दिखाई दिया। दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगे झंडे लगाए गए। जगह-जगह देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी। बच्चों और युवाओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह रहा। प्रशासन की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण की तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। पूर्व संध्या पर शहर की रोशनी और तिरंगे की सजावट ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल और भी खास बना दिया। लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह साफ नजर आया。

व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा शहीदों की याद में लगाए नारे

हरदोई, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से एक तिरंगा यात्रा निकाली। व्यापारी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा जय हिंद के उद्घोष करते हुए देशभक्ति के संदेश के साथ छोटा चौराहा से होते हुए बड़ा चौराहा होकर सिनेमा चौराहा पर पहुंचे। जिला अध्यक्ष अब्बाद हुसैन ने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। युवा जिला अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, जिला महामंत्री दुर्गेश गुप्ता सहित शिवसेवक गुप्ता, सुरनाथ अवस्थी, नीरज द्विवेदी, विवेक सिंह, इशरत अली, मनीष चौहान, यूसुफ़ हुसैन, परेश लोहिया,राजीव सिंह सिम्पल, अमन सिंह, शिवम गुप्ता, सुधीर सर्राफ, फहीम सिद्दीकी मौजूद रहे।

भारत माता के जयकारों से गूंजा कस्बा

बेनीगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आन, मान और शान तिरंगे के सम्मान में बेनीगंज में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। भारत माता की जय और 15 अगस्त अमर रहे के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। आयोजक अमित कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में त्रिपाठी फिलिंग स्टेशन से शुरू होकर बेनीगंज मार्ग, बघौली मार्ग, हरदोई-सीतापुर मार्ग और नैमिष मार्ग से होते हुए चारों मार्गों का भ्रमण कर पुन: पेट्रोल पंप पर पहुंचकर संपन्न हुई। हर्ष शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, पूर्व प्रधान विनोद वर्मा, मदनपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस और प्रतापनगर चौकी प्रभारी दीपक कुमार सुबह से ही सक्रिय रहे।

तिरंगा यात्रा निकाली गई

हरदोई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

विभाजन की पीड़ा पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विद्यार्थियों को भारत विभाजन की त्रासदी पर आधारित फिल्म दिखाई गई। महाविद्यालय की कल्चरल कमेटी की ओर से तिरंगा कॉन्सर्ट, रंगोली प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग और तिरंगा रैली भी आयोजित की गई। इनमें मेडिकल और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जेबी गोगोई के निर्देशन में हुए कार्यक्रमों में उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। एमबीबीएस 2022 बैच की छात्रा मेहक ने मंच संचालन किया। इसी बैच के आयुष शर्मा ने कविता के माध्यम से विस्थापन और मानवीय पीड़ा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। ‘पार्टिशन को याद करना—घाव भरने का माध्यम या पुराने घाव कुरेदना?’ विषय पर वाद-विवाद हुआ। एमबीबीएस 2024 बैच के विवेक और पुनाराम ने क्रमश: पक्ष और विपक्ष में विचार रखे। कल्चरल कमेटी में डॉ. निशांत, डॉ. अपर्णा, डॉ. शताक्षी और डॉ. अशिमा आनंद ने प्रमुख भूमिका निभाई। मीडिया प्रभारी डॉ. शिवम यादव मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरदोई में कौन-कौन सी गतिविधियाँ हुईं?
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरदोई में तिरंगे की सजावट, तिरंगा यात्रा, माहौल का उत्सव, और विभाजन की त्रासदी पर विचार प्रस्तुत करने की गतिविधियाँ हुईं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: तिरंगे की रोशनी से सजे चौराहे और सरकारी भवन