ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईश्रद्धा, भाक्ति और उत्साह पूर्वक मना गुरू का प्रकाशोत्सव

श्रद्धा, भाक्ति और उत्साह पूर्वक मना गुरू का प्रकाशोत्सव

हरदोई। कार्यालय संवाददाता शहर में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा, उत्साह...

हरदोई। कार्यालय संवाददाता
 शहर में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा, उत्साह...
1/ 2हरदोई। कार्यालय संवाददाता शहर में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा, उत्साह...
हरदोई। कार्यालय संवाददाता
 शहर में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा, उत्साह...
2/ 2हरदोई। कार्यालय संवाददाता शहर में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा, उत्साह...
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईWed, 20 Jan 2021 11:19 PM
ऐप पर पढ़ें

हरदोई। कार्यालय संवाददाता

शहर में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा, उत्साह व भक्तिभाव से मनाया गया। नई बस्ती स्थित गुरुद्वारा में दरबार सजा। पूरे दिन सबद कीर्तन चलता रहा। लंगर में हजारों लोगों ने प्रसाद छका। सभी धर्मों के अनुयाइयों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

सुबह सुखमनी साहिब के पाठ को शुरू किया गया। सभी के भले के लिए अरदास की गई। कुलवंत सिंह के रागी जत्था ने सबद कीर्तन गायन किया। मुख्य ग्रंथी कुलवंत सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन धर्म की प्रतिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने वालों का मार्ग प्रशस्त करने को समर्पित था। वह संत भी थे और सिपाही भी थे। उन्होंने स्वयं को परमात्मा का दास बताया। गुरुद्वारा को भव्य तरीके से सजाया गया। लंगर के दौरान लोगों ने बढ़चढ़कर सेवा कार्य किया। गुरु के बताये नेक रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने गुरुद्वारा साहिब के सामने माथा टेका। उपस्थित संगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की धरती धन्य है,जहां गुरु गोविंद सिंह जैसे तपस्वी व्यक्ति का अवतार हुआ। उन्होंने अधर्मियों का नाश करके हिन्दू राष्ट्र को अपवित्र होने से बचाकर सबको धर्म के रास्ते पर चलने की शिक्षा दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भी माथा टेककर आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह जी ने एक ओर जहां सिखों में वीरता का संचार किया वहीं दूसरी ओर आत्मिक उन्नयन पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र ने कहा कि गुरुजी मर्यादाओं और धर्म का पालन करने के पक्षधर थे।

कमेटी की ओर से अतिथियों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। गुरुपर्व समागम में सरदार जसवंत सिंह, खड़गपाल सिंह, चरनजीत सिंह, रविंदर सिंह, सतपाल सिंह, प्रतिपाल सिंह, लखवीर सिंह, अजीत सिंह, प्रीतम ओबेराय, संजय, निमिष जाबरानी, शेर सिंह, बहादुर, मणिका गुलाटी, अलका गुप्ता, अजीत उपाध्याय, अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें