सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से मना सरदार पटेल जन्म जयंती समारोह
Hardoi News - हरदोई, संवाददाता। मां पूर्णा जन कल्याण सेवा संस्थान ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती समारोह का आय

हरदोई। मां पूर्णा जन कल्याण सेवा संस्थान ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया कार्यक्रम में मुख्य एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत बतौर मुख्य अतिथि एवं सदस्य रमेश तूफानी सहित विशिष्ट अतिथियों के तौर पर शामिल हुए। मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 527 रियासतों को एक कर अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने अधिवक्ता के रूप में क्रांतिकारियों के मुकदमे निशुल्क लड़े, जिससे उन्हें न्याय मिल सका। विशिष्ट अतिथि रमेश तूफानी ने बताया सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित किया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह के दौरान विद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। आरआर इंटर कॉलेज, जीजीआईसी एवं बेनी माधव इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संस्था प्रबंधक नीरज शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रख्यात निर्माता-निर्देशक रामजी भाई,अमित दीक्षित,पारिषा तिवारी, रजनीश मिश्रा,अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्रा, नीरज तिवारी, अतुल चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


