‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव 55 बच्चे पुरस्कृत

Jan 19, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - बिलग्राम में 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' उत्सव का आयोजन हुआ। तहसीलदार यशवंत सिंह ने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। आंगनबाड़ी स्टाफ, शिक्षक और अभिभावकों को मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में 55 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में खुशी देखने को मिली।

‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव 55 बच्चे पुरस्कृत

बिलग्राम। ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलग्राम के सभागार में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार यशवंत सिंह रहे। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित जिम्मेदारों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आंगनबाड़ी स्टाफ, शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं अभिभावक मिलकर इस दिशा में सार्थक प्रयास करें। खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम गिरिजेश कटियार ने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी जितनी आंगनबाड़ी स्टाफ और शिक्षकों की है, उतनी ही अभिभावकों की भी है। उन्होंने बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

साथ ही बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग द्वारा नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अभिषेक कुमार ने किया। उत्सव के दौरान लगभग 55 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ऐसे आयोजन बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हैं और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं। शकील अहमद, धर्मेन्द्र सिंह यादव, बृजमोहन सिंह, आरपी आशीष तिवारी, अनिल तिवारी, अरविंद यादव, परितोष कश्यप, गौरव सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, विनीत पाल, बदले कुमार, विनय, उमेश चंद्र यादव, अकील अहमद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।