स्कूलों से लेकर घरों तक में खुशी से चहके बच्चे और अभिभावक

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट के परिणाम आने पर खुशी का माहौल बना। छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए और स्कूलों में मिठाई बांटी गई। न्यू व्हाइट्स स्कूल की आश्मिता गुप्ता ने 95.75% अंक पाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। द कैम्ब्रिज स्कूल की अंजली यादव ने 92.25% अंक हासिल किया।

स्कूलों से लेकर घरों तक में खुशी से चहके बच्चे और अभिभावक

हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आते ही स्कूलों से लेकर घरों तक में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया। कहीं बच्चे खुशी के मारे उछल पड़े तो कहीं उनके अभिभावक और गुरुजनों के चेहरे भी खिल उठे। दोपहर में जैसे ही पता चला कि रिजल्ट आ रहा है वैसे ही कोई मोबाइल तो कोई लैपटाप के आगे बैठकर परीक्षा परिणाम जानने की कवायद में जुट गया। स्कूलों में प्रबंधक, प्रिंसिपल से लेकर शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मेधावी विद्यार्थियों को लड्डू, मिठाई आदि खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। माल्यार्पण करके भी उन्हें सम्मानित किया गया। हरदोई शहर के साथ ही कस्बा बिलग्राम, मल्लांवा, माधौगंज, शाहाबाद, संडीला सोशल मीडिया में भी परीक्षा परिणाम छाया रहा। अभिभावकों के साथ ही इष्ट मित्रों ने भी बच्चों की सफलता की कहानी को बयां किया। फोटो और मार्कशीट पोस्ट करके बधाई संदेश प्रसारित किए। फोन पर भी रिश्तेदारों को बच्चों के परीक्षा परिणामों की जानकारी देने का दौर चला। स्कूल टापर बच्चों को उपहार भी दिए गए।

बच्चों का बढ़ाया उत्साह

हरदोई। न्यू व्हाइट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की छात्रा आश्मिता गुप्ता ने 95.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। दक्ष प्रताप सिंह ने 94.75 प्रतिशत, अर्जित मिश्रा ने 94 प्रतिशत, आरव सन्मानी ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मोहम्मद कामिल और आर्यन त्रिपाठी ने 90.25 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय के प्रबंधक शिवम कपूर ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका है। विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। प्राचार्य विनीता धनकर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Voice of UP

कैंब्रिज में अंजली ने किया विद्यालय टॉप

हरदोई। द कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय में अंजली यादव ने 92.25% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विशेष सिंह देशवाल ने 90.5 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 50 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राओं ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्या डॉ. सोनिका कौशिक ने विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ पुष्प-मालाओं से अलंकृत कर एवं मिष्ठान खिलाकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए निरंतर परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

न्यू व्हाइट्स स्कूल के टॉपर का नाम क्या है?
विद्यालय की छात्रा आश्मिता गुप्ता ने 95.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।