ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईसावधान! बीमार कर सकता है मिलावटी सामान

सावधान! बीमार कर सकता है मिलावटी सामान

होली पर सावधान! मिलावटी सामान आपको बीमार कर सकता है। बेधड़क खोवा से लेकर घी, तेल, रंग आदि में मिलावटखोरी का कारोबार चल रहा है। इसकी गवाही खाद्य सुरक्षा महकमें के लिए गए नमूनों के नतीजे और की गई...

सावधान! बीमार कर सकता है मिलावटी सामान
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईTue, 03 Mar 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

होली पर सावधान! मिलावटी सामान आपको बीमार कर सकता है। बेधड़क खोवा से लेकर घी, तेल, रंग आदि में मिलावटखोरी का कारोबार चल रहा है। इसकी गवाही खाद्य सुरक्षा महकमें के लिए गए नमूनों के नतीजे और की गई कार्रवाई चीख चीख कर बता रहे हैं।

शहर हो या गांव होली पर खरीदारी शुरू हो चुकी है। बाजार में सजाई गई मिठाई जितनी रंगीन हो और नमकीन जितनी तीखी उतना ही लोगों को लुभा रही हैं। यही हाल खोवा बाजार का है, लोग खोवे की सफेदी देखकर उसे खरीद रहे हैं। मिलावटी दूध भी लोगों को बीमार बना रहा है, होली के मौके पर दूध की मांग को देखते हुए मिलावटी दूध की भरमार हो जाती है। ऐसे में सावधानी और जानकारी ही हमें बीमार होने से बचा सकती है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरजीत सिंह अजमानी का कहना है मिलावटी खाद्य सामग्री और खाने में मिलाए जाने वाले रंग लोगों को बीमार कर देते हैं। दूध केमिकल से तैयार किया गया है तो वो लिवर को खराब कर सकता है। मिलावटी रंग खाने से एलर्जी, त्वचा रोग हो सकता है। कई घातक केमिकल जो खाने में मिला दिए जाते हैं वो किडनी व इम्यून सिस्टम के लिए घातक होते हैं। ऐसे में सुरक्षित खाद्य सामग्री का ही सेवन करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें