Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsCancer Patient Commits Suicide by Jumping in Front of Train in Hardoi
कामाख्या एक्सप्रेस के आगे कूदकर अधेड़ महिला ने दी जान

कामाख्या एक्सप्रेस के आगे कूदकर अधेड़ महिला ने दी जान

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में एक महिला, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, ने कामाख्या एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 50 वर्षीय अर्चना, जो पिछले कुछ समय से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं, ने रेलवे लाइन पर यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।

Jan 07, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। कैंसर की गंभीर बीमारी से परेशान एक अधेड़ महिला ने बुधवार को डाउन लाइन पर कामाख्या एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। ग्राम गुलामो निवासी 50 वर्षीय वंश पाल सिंह की पत्नी अर्चना पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। बुधवार दोपहर बाद वह गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर पहुंचीं। खंभा संख्या 1184/14 और 1185/16 के बीच डाउन लाइन पर आ रही कामाख्या एक्सप्रेस के सामने कूद गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पति वंश पाल सिंह ने मृतका की पहचान अपनी पत्नी अर्चना के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली देहात प्रभारी हरिनाथ सिंह यादव ने बताया कि घटना करीब एक बजे की है, जबकि पुलिस को सूचना साढ़े तीन बजे के आसपास मिली। परिजनों के अनुसार अर्चना का पहले मानसिक उपचार चल रहा था। बाद में जांच में कैंसर की पुष्टि हुई थी। हाल ही में परिजन उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज भी ले गए थे। इस बीमारी से वह काफी परेशान रहती थीं।