बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर जेवर व कपड़े ले उड़े चोर

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

बिलग्राम के रसूलपुर गांव में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और कपड़े चुरा लिए। पीड़ित अनिल कुमार पिछले पांच महीने से नोएडा में थे। 31 मई को उनके भतीजे ने तोड़ा हुआ ताला देखा और सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर जेवर व कपड़े ले उड़े चोर

बिलग्राम। बिलग्राम थाना क्षेत्र के ससेड़ा मजरा प्रचल रसूलपुर गांव में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और कपड़े पार कर दिए। गांव निवासी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ पिछले करीब पांच माह से नोएडा में रहकर काम कर रहे थे। घर बंद होने के कारण बाहर ताला लगा था। पीड़ित के अनुसार 31 मई की सुबह करीब सात बजे उनके भतीजे नीरज ने घर का बाहरी ताला टूटा देखा, जिसके बाद उसने फोन कर घटना की सूचना दी। अनिल कुमार सोमवार की सुबह गांव पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था।

अंदर रखे बक्सों के ताले भी टूटे मिले। उप निरीक्षक दीप नारायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।