निर्माणाधीन पुल का बीम अचानक गिरा, तीन मजदूर घायल
हरदोई के ग्राम सैदपुर में निर्माणाधीन पुल का बीम गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। राहत कार्य जारी है और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। स्थानीय लोगों ने पहले भी निर्माण में लापरवाही की बातें उठाई हैं। हादसे के कारण की जांच की जाएगी।
हरदोई ,संवाददाता। शाहजहांपुर-हरदोई नेशनल हाईवे पर ग्राम सैदपुर के पास निर्माणाधीन पुल का बीम सोमवार सुबह अचानक गिर जाने से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए, जबकि मलबे में अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव कार्य देर तक चलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
सुरक्षा मानकों पर सवाल
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास शारदा नगर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार को सुबह मजदूर पुल के ऊपर और नीचे निर्माण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक पुल का भारी बीम भरभराकर नीचे गिर पड़ा। बीम गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर संभावित रूप से दबे मजदूरों की तलाश की गई। हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य का निरीक्षण किया।
पहले का हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले भी इसी निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया था। उस समय भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे थे। इसके बावजूद निर्माण एजेंसी द्वारा पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई। दूसरी बार हुए हादसे के बाद लोगों में नाराजगी है और निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठने लगी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संभावित जांच और कार्रवाई
पहले भी गिर चुका था पुल का हिस्सा : स्थानीय लोगों के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले भी निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया था। उस घटना के बाद सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के दावे किए गए थे, लेकिन दूसरी बार हुए हादसे ने निर्माण एजेंसी की कार्यशैली और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जेसीबी से चला राहत अभियान : बीम गिरने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए जेसीबी और अन्य मशीनें लगाई गईं। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाया गया। अधिकारियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। अन्य मजदूरों की तलाश के निर्देश दिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


