ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईबिना दुल्हन के लौटी बारात

बिना दुल्हन के लौटी बारात

थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात बारात में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि बारात आई तो नाश्ता व डीजे पर डांस भी हुआ। लेकिन जयमाल के दौरान लड़की ने किसी बात से नाराज होकर शादी करने से इनकार कर...

बिना दुल्हन के लौटी बारात
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईTue, 21 May 2019 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात बारात में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि बारात आई तो नाश्ता व डीजे पर डांस भी हुआ। लेकिन जयमाल के दौरान लड़की ने किसी बात से नाराज होकर शादी करने से इनकार कर दिया।

थानाक्षेत्र के गांव कुआ दांडी निवासी एक युवक के पुत्र की शादी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने साले की लड़की के साथ तय की। शादी तय होने के बाद 20 मई को अपने बेटे की बारात लेकर गांव आए। जयमाल के समय अचानक लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। इससे वर और कन्या पक्ष में हलचल मच गई। कन्या पक्ष वालों ने लड़की को काफी समझाया मगर लड़की नही मानी। वर पक्ष वालों ने लड़की से शादी न करने की वजह पूछी तो उसने बताया कि वो गांव के एक लड़के से प्रेम करती है और उसी से शादी करेगी। बात बिगड़ती देख बरातियों ने 100 नम्बर पुलिस को फोन कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को काफी समझाया पर लड़की नही मानी। 100 नम्बर पुलिस रात में दोनों पक्षो को थाने लेकर आई। थाने पर दोनों पक्षो के बीच काफी देर तक हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। लड़की की मां, भाई, व भाभी लड़की को शादी करने के लिए काफी देर तक समझाती रही पर लड़की ने किसी की नही सुनी और शादी से इंनकार कर दिया। लड़की के न मानने पर पुलिस ने दोनों पक्षो में समझौता करा दिया। समझौता के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें