Hardoi News: विवाहिता ने लगाई फांसी, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Hardoi News: माधौगंज (हरदोई) के गांव गौरा में प्रियंका ने छत के कुंडे में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। विवाहिता की शादी 28 मई 2025 को हुई थी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा है।

Hardoi News: माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव गौरा में मुकेश की पत्नी प्रियंका ने बुधवार शाम छत के कुंडे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजन उसे उतारकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की खबर उन्नाव जनपद बांगरमऊ चौरासी थाने के गांव शिवपुरी राजेपुर निवासी मायके पक्ष के लोगों को हुई तो मृतका के पिता हरीलाल ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर दहेज उत्पीड़न सहित हत्या के आरोप लगाए। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री की शादी 28 मई 2025 को हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से परिवार के सदस्य बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बुधवार रात जैसे ही घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचा तो वहां घटना को छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता की मौत का कारण पता चल सकेगा। परिवार के लोग फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की बात कह रहे हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर माया देवी, फुलेंद्र, मुकेश, रेनू, अमित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है。
नवजात बेटी के सिर से उठा मां का साया
एक तरफ मृतका के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष में घटना को लेकर नोकझोंक की स्थिति बनी हुई है वहीं विवाहिता के मौत के बाद करीब दो माह की पुत्री के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


