Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsBride Accuses In-Laws of Dowry Demands and Assault in Kannauj
पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Hardoi News - सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर दहेज की मांग को लेकर आरोप लगाए हैं। पीड़िता साधना ने थ

Dec 01, 2025 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

सुरसा। ग्राम दलेलपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर दहेज की मांग को लेकर आरोप लगाए हैं। पीड़िता साधना ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 18 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाज के साथ भवानीपुर प्रताप थाना कोतवाली शहर जनपद कन्नौज निवासी मोहित से हुई थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उससे एक सोने की चेन और बाइक की अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग करने लगे। जब उसने अपने पिता से यह बात बताई तो उन्होंने असमर्थता जताई। इसके बाद सास सुखदेवी, ननद सोनी, देवर भोला और पति मोहित ने 27 नवंबर की रात लगभग नौ बजे उसे घर में बंद कर डंडों से बुरी तरह पीटा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता का कहना है कि मारपीट से उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसे लगातार प्रताड़ित करने की धमकी दी गई। घटना की सूचना विवाहिता ने किसी तरह अपने पिता तक पहुंचाई। जब पीड़िता के पिता, बाबा, चाचा और मामा ससुराल पहुंचे तो विपक्षियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने डायल 112 पर फोन किया, जिस पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया गया है।