आरोपित को जेल भेजा, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू
Hardoi News - सांडी के खिड़किया मोहल्ले में बारुदी विस्फोट में दो महिलाओं, देवरानी और जेठानी, गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने एक नामजद आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार किया और उसके पास से 77 पटाखे बरामद किए। विस्फोट के बाद पटाखा बिक्री के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सांडी। खिड़किया मोहल्ले में हुए बारुदी विस्फोट में दो महिलाओं देवरानी और जेठानी के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पटाखा बिक्री के जारी लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एसएचओ बसन्तलाल ने बताया कि दो नामजद समेत अन्य अज्ञात पर विस्फोटक अधिनियम की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को नामजद आरोपित दिलशाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 77 हाथ से बने पटाखे व अन्य सामग्री बरामद की गई। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को हुए विस्फोट में आतिशबाज खुर्शीद की बहुएं साजिया पत्नी दिलशाद और रुबीना पत्नी इरशाद बुरी तरह झुलस गई थीं। विस्फोट से मकान की दूसरी मंजिल की दीवारें भी ढह गई थीं। दोनों घायलों का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही पटाखा बिक्री के लाइसेंस की जांच कर उन्हें निरस्त कराने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



