दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - बेनीगंज में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा हरिओम पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला ने पंडित जी के विचारों पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति सक्रियता का आह्वान किया।

दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

बेनीगंज, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मंडल बेनीगंज द्वारा नगर स्थित हरिओम पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके एकात्म मानववाद सिद्धांत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, बड़के मिश्रा, शैलेंद्र, भाजपा नेता अरविंद शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।