पंचायत राज व्यवस्था को कमजोर कर रही भाजपा
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय पर पंचायती राज दिवस पर ग्राम स्वराज की अवधारणा पर संगोष्ठी...
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय पर पंचायती राज दिवस पर ग्राम स्वराज की अवधारणा पर संगोष्ठी की।
इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तारीफ की, जबकि मौजूदा बीजेपी सरकार को जमकर कोसा गया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि केंद्र मंे भाजपा व राज्य की भाजपा सरकारें पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने का कुचक्र रच रही हैं। मनरेगा को समाप्त किया जा रहा है। निर्मल भारत व इंदिरा आवास योजना के नाम बदलकर भाजपा आम आदमी के अधिकारों पर डाका डाल रही है। जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, जिला महासचिव सत्यबोध, अजीत सिंह, साधू सिंह, डा. श्याम प्रकाश, हरिओम, जमील अहमद, निर्भान सिंह यादव, अजीमुश्शान ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पिहानी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अकील खां, हरियावां उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद, नौशाद आलम, उस्मान, सत्यपाल, अमित, दिनेश आदि मौजूद रहे।