मुझे ही धरने पर बैठना पड़ा तो मैसेज अच्छा नहीं जाएगा: विधायक

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें धरने पर बैठना पड़ा तो यह अच्छा नहीं होगा। उन्होंने क्षेत्र में खराब सड़क के नवीनीकरण को लेकर चिंता जताई है। उनके इस बयान के बाद प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है।

मुझे ही धरने पर बैठना पड़ा तो मैसेज अच्छा नहीं जाएगा: विधायक

टड़ियावां (हरदोई)। भाजपा से गोपामऊ सुरक्षित विधानसभा के विधायक श्याम प्रकाश ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेतावनी भरे दो टूक लहजे में कहा कि मुझे धरने पर बैठना पड़ा तो मैसेज अच्छा नहीं जाएगा।

सड़क की स्थिति

विधायक श्री प्रकाश ने यह चेतावनी क्षेत्र के रावल चौराहा से गोपामऊ तक गढ्डों में तब्दील सड़क के नवीनीकरण को लेकर दी। फेसबुक पर की जा रही उनसे मांग पर एक पोस्ट को शेयर कर प्रशासनिक महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा कि लोक निर्माण विभाग के बेशर्म और लापरवाह अधिकारी, कृपया ध्यान दें.. अब पानी सिर से ऊपर हो रहा है। बदनामी मेरी और सरकार की हो रही।

प्रशासनिक हलचल

उन्होंने चेतावनी दी और लिखा कि मुझे ही धरने पर बैठना पड़ा तो मैसेज अच्छा नहीं जाएगा। भाजपा विधायक की इस पोस्ट के बाद प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं क्षेत्रीय लोग और कार्यकर्ता उनकी पोस्ट पर सरकारी सिस्टम पर तोहमत मढ़ रहे है।

सड़क मरम्मत की स्थिति

बता दें कि भाजपा विधायक श्री श्यामप्रकाश की ऐसी चेतावनी पहली बार नहीं बल्कि वे अक्सर प्रशासन के उदासीन रवैए को कटघरे में खड़ा करते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमडी गंगवार ने बताया कि उक्त सड़क बेहद खराब है। इसकी मरम्मत कराने के लिए इस्टीमेट तैयार कर शासन को पिछले साल भी भेजा गया था। इस साल फिर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से धनराशि आवंटित होते ही काम कराया जाएगा। इसकी जानकारी विधायक से वार्ता कर उन्हें दे दी गई है। स्थानीय स्तर पर विभाग की कोई लापरवाही नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्याम प्रकाश ने अधिकारियों को किस विषय पर चेतावनी दी?
श्याम प्रकाश ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क के नवीनीकरण को लेकर चेतावनी दी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।