
भाजपा विधायक ने धान खरीद में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
Hardoi News - हरदोई, संवाददाता। गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने सरकारी धान खरीद व्
हरदोई। गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने सरकारी धान खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि ‘यह सच है कि धान क्रय केंद्रों पर 80 प्रतिशत किसानों का नहीं बल्कि व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है। यह भी भ्रष्टाचार की एक बानगी है।’ उनके इस बयान ने जिले के कृषि तंत्र और सरकारी खरीद प्रणाली पर नई बहस छिड़ गई है। विधायक का आरोप है कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों की अनदेखी हो रही है, जबकि स्थानीय व्यापारी लाभ उठा रहे हैं।
सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के मकसद से एमएसपी पर खरीद करती है पर जमीनी स्तर पर सिस्टम किसानों के हितों के विपरीत काम कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है। वहीं, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीतेन्द्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ ने भी विधायक की पोस्ट को शेयर कर उनकी बात का समर्थन किया है। जीतू पटेल ने लिखा कि शासन-प्रशासन को किसानों की वास्तविक स्थिति समझनी चाहिए और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। अधिकांश लोगों ने विधायक की बेबाक टिप्पणी का समर्थन व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर उनकी साफगोई की तारीफ हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




