गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ग्राम संपर्क

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ग्राम संपर्कगांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने किया ग्रामगांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ग्राम संपर्क

पचदेवरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ग्राम/बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत विधानसभा सवायजपुर के मंडल अनंगपुर के शक्ति केंद्र बरुआरा के ग्राम पत्योरा व नेवादा में गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लाभार्थियों से संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का संदेश दिया और गांव चलो अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनंगपुर रोहित सिंह,निoमंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह,संयोजक सौरव सिंह,मंडल महामंत्री श्याम मोहन बाजपेई,मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह,मंडल मंत्री अनूप सिंह,मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह,शक्ति केंद्र संयोजक राजीव सिंह,अनमोल दीक्षित सहित बूथ समिति के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।