बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

शाहाबाद में एक सड़क दुर्घटना में पंकज और रवि नामक दो युवकों की बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक घायल हो गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

शाहाबाद। धर्मापुर गांव निवासी पंकज पुत्र भैयालाल ने बताया कि वह अपने गांव के रवि पुत्र चौधरी के साथ बाइक से शाहाबाद आ रहा था। शनिवार को ही लोनी चीनी मिल के पास इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी मरहम-पट्टी कर इलाज शुरू किया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।