किन्नरों के दो गुटों में सड़क पर बवाल, वीडियो वायरल

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - बेनीगंज में किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद गाली-गलौज से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। मोहिनी किन्नर ने आरोप लगाया कि विपक्षी गुट ने उन पर डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

किन्नरों के दो गुटों में सड़क पर बवाल, वीडियो वायरल

बेनीगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कोथावां मार्ग पर शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद सड़क पर आ गया। मामला गाली-गलौज से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया और बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बेनीगंज निवासी मोहिनी किन्नर का आरोप है कि वह कोथावां क्षेत्र के एक गांव से ‘बधाई’ लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद विपक्षी किन्नर प्रियंका और उसके साथियों अवधेश, सलीम व छोटू ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि डंडों से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी देते हुए इलाके में दोबारा न आने की चेतावनी दी गई। वायरल वीडियो में एक पक्ष की ओर से बीच सड़क पर हंगामा और अभद्र व्यवहार करते हुए देखा जा रहा है। वहीं अन्य लोग डंडा लहराते हुए धमकाते नजर आ रहे हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मोहिनी अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचीं और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।