गोपामऊ में बच्ची को ले जाकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

बच्ची को ले जाकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयासबच्ची को ले जाकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयासबच्ची को ले जाकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयासबच्

गोपामऊ में बच्ची को ले जाकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

गोपामऊ। एक गांव में आठ वर्षीय मासूम के साथ 45 वर्षीय रविन्द्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना टड़ियावां चौकी गोपामाऊ क्षेत्र के ग्राम निवासी अधेड़ शुक्रवार की रात्रि में उसके घर के पास खेल रही एक आठ वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर खेत में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। देर तक बच्ची घर न पहुंची तो परिवार वालों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि रविन्द्र उर्फ राघवेन्द्र अपने साथ इस ओर ले गया है। छानबीन के दौरान खेत से बच्ची गंभीर हालत में पड़ी मिली। आरोपी फरार हो गया। गांव वालों ने बताया कि रविन्द्र उर्फ राघवेन्द्र की पत्नी व पाँच बच्चे हैं।

पत्नी दो वर्षो से बच्चों सहित मायके मे रह रही है। आरोपी टायल लगाने का कार्य करता है। चाचा ने बताया कि पीडिता के पिता परिवार के भरण पोषण के लिये पंजाब में मजदूरी करने गया हुआ है। मां ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कर्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।