Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsAttack on Student Leader Assault with Illegal Weapons Leads to Arrests
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंत्री पर हमला, चार धरे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंत्री पर हमला, चार धरे

संक्षेप: Hardoi News - पाली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री रिषभ कात्यायन पर आधा दर्जन लोगों ने अवैध असलहों से जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और रिषभ की पिटाई की। पुलिस ने छह...

Thu, 23 Oct 2025 05:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

पाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री को जान से मारने की नियत से आधा दर्जन लोगों ने अवैध असलहों से लैस होकर उनके आवास पर हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ कर संगठन मंत्री की पिटाई कर दी। पुलिस ने पांच भाइयों समेत छह पर मुकदमा दर्ज कर लिया। चार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की है। कस्बा के मोहल्ला पटियानीम निवासी रिषभ कात्यायन अम्बेडकर नगर जनपद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री है। दीपावली के त्योहार पर वह अपने घर आए हुए है। रिषभ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 22 अक्तूबर 2025 को रात साढ़े नौ बजे के आसपास अपने आवास पर थे।

उसी समय पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ला खाराकुआं बेनीगंज निवासी श्यामजी शुक्ला अपने भाइयों घनश्याम, बलराम, अखिलेश, कुशाग्र और पड़ोसी अमित उर्फ छोटू के साथ अवैध असलहों के साथ जान से मारने की नियत से उनके घर में घुस आए। श्यामजी और कुशाग्र के पास तमंचा था। अखिलेश शुक्ला के हाथ मे राइफल थी। अन्य लोग लाठी डंडे लिए थे। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर रिषभ और उनके साथी करन मिश्रा को पीटा। जब वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाना शुरू किया तो अखिलेश ने फोन छीन लिया। आरोप है कि विपक्षी आपराधिक किस्म के व्यक्ति हंै। पहले से इन पर कई अभियोग पंजीकृत हंै। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि श्यामजी, अखिलेश, कुशाग्र और अमित को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर सवायजपुर एसडीएम की अदालत में पेश किया गया है।