घात लगाए बैठे हमलावरों ने अधेड़ पर लाठी-डंडों से किया हमला, लखनऊ रेफर
Hardoi News - हरदोई में बंबिया पुलिया के पास बाइक पर जा रहे एक अधेड़ पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया और फिर लखनऊ रेफर किया गया। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

हरदोई। संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में बंबिया पुलिया के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक से जा रहे एक अधेड़ पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम अमिरता निवासी सरोज मिश्रा खेती-किसानी करते हैं। उनके बड़े भाई रामप्रताप मिश्रा ने बताया कि बीते प्रधानी चुनाव को लेकर रामबाबू से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, इसी रंजिश के चलते हमला किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



