Hardoi News: ई-रिक्शा चालक पर लाठी-डंडों से हमला
Hardoi News: हरदोई के नानकगंज मोहल्ले में एक ई-रिक्शा चालक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़ित के पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी ने गाली-गलौज के बाद हमला किया, जिसके कारण चालक घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकगंज मोहल्ले में ई-रिक्शा चालक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि नानकगंज निवासी सोनी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 29 जून की शाम करीब आठ बजे उनके पति फूल सिंह यादव ई-रिक्शा से हरदोई से घर लौट रहे थे। नानकगंज चौराहे पर सहमुद्दीन ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर सूजा तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में फूल सिंह घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
घायल को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


