समझौते का दबाव बनाने पर मारपीट का आरोप, मोबाइल तोड़ा
समझौते का दबाव बनाने पर मारपीट का आरोप, मोबाइल तोड़ने की शिकायतसमझौते का दबाव बनाने पर मारपीट का आरोप, मोबाइल तोड़ने की शिकायतसमझौते का दबाव बनाने पर

हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के पीलामहुआ गांव निवासी अनवर ने गांव के पांच लोगों पर समझौते का दबाव बनाने, मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। अनवर ने बताया कि उसके बेटे आदिल और बहू समरीन के बीच चल रहे एक मामले की जांच के सिलसिले में 22 जून को पुलिस गांव पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद जिबराइल, मन्सूर, अरबाज, गुथरान तथा अन्य लोगों ने मुकदमे में सुलह-समझौता करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर उसकी पत्नी नाजिया और बच्चे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
इस दौरान उसकी बेटी चुलबुली घटना का वीडियो बनाने लगी तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। आरोप है कि जाते समय सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में परिवार के लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


