वार्षिकोत्सव में पहुंच कर बच्चों का बढ़ाया उत्साह

Feb 14, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई के टोंडरपुर ब्लॉक में सजल गोपाल प्रबल गोपाल बाल विहार इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वार्षिकोत्सव में पहुंच कर बच्चों का बढ़ाया उत्साह

हरदोई। टोंडरपुर ब्लॉक के ओलनापुर स्थित सजल गोपाल प्रबल गोपाल बाल विहार इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष आसिफ खां बब्बू ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।आसिफ खां बब्बू ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को भी जरूरी बताया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक सजल गोपाल उर्फ मोनू को कॉलेज की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामन की।

इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।