सवायजपुर में चार ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी

Feb 28, 2026 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई में चार महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से मिली है। 412 लाख रुपये की लागत से लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सवायजपुर में चार ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी

हरदोई। क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण को शासन से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से संभव हुई है। करीब 412 लाख रुपये की लागत से लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृत मार्गों में गौटिया से जमालपुर, धीरपुर से अन्ना, नुर्रा से हरिपलापुर होते हुए मटका तथा ब्रह्मरौली से मिश्रनपुरवा तक सड़क निर्माण शामिल है। लंबे समय से जर्जर सड़कों और खराब आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव से होने वाली दिक्कतें अब कम होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।