Hardoi News: 55 चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित
हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News: कल्याणमल में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यक्रम में 63 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। विधायक रामपाल वर्मा ने 55 उपस्थित महिलाओं को ये पत्र सौंपे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hardoi News: कल्याणमल। कोथावां विकासखंड सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आयोजित कार्यक्रम में चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कुल 63 चयनित महिलाओं में से 55 उपस्थित रहीं, जिन्हें विधायक रामपाल वर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंपे। खंड विकास अधिकारी गिरिवर प्रसाद वर्मा, एपीओ आलोक अस्थाना, सीडीपीओ, अंकुर सिंह मौजूद रहे।


