ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईमार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मंडल अध्यक्ष से जवाब-तलब

मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मंडल अध्यक्ष से जवाब-तलब

धान खरीद केंद्रों पर आए दिन तनातनी सामने आ रही है। अब अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मंडल अध्यक्ष रेनू मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें उन पर गलत...

मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मंडल अध्यक्ष से जवाब-तलब
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हरदोईSun, 01 Nov 2020 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

धान खरीद केंद्रों पर आए दिन तनातनी सामने आ रही है। अब अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मंडल अध्यक्ष रेनू मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें उन पर गलत व्क्तव्य देने का आरोप लगा है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के तहत 28 अक्तूबर को मंडी परिषद हरदोई में किसान नेताओं की ओर से धान खरीद के दौरान गतिरोध उत्पन्न किया गया था। समस्या को किसानों से वार्ता कर समाधान कराया गया। इसके बाद मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मण्डल अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने अधोमानक धान खरीद किए जाने के दबाव को लेकर व्क्तव्य दिया। इसका वीडियो जारी हो रहा है। इसमें उनके द्वारा आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बयान दिया गया। इसे संज्ञान में लिया गया। अपर जिलाधिकारी का कहना है कि उनका जवाब प्राप्त होने के बाद परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद गुण दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

धान खरीद को लेकर निर्धारित मानक विवाद का कारण बन सकते हैं। कई क्रय केंद्रों पर तू-तू-मै-मै हो भी चुकी है। एक तरफ किसानों ने धरना प्रदर्श किए हैं तो दूसरी तरफ क्रय केंद्र प्रभारी भी सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गए हैं। किसान जहां धान को मानक के अनुसार बताते हैं वहीं केंद्र प्रभारी उसे लेने से आनाकानी करते हैं। इससे उत्पन्न विवाद कम करने के लिए क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग भी उठ रही है। पता चला है कि अक्सर कई बिचौलिए भी किसान बनकर पहुंचने के बाद हंगामा करते हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे दलालों के चेहरे बेनकाब कर सकता है। वहीं केंद्र प्रभारियों की मनमानी पर भी इससे अंकुश लगेगा। उधर अभी तक सुरक्षा के उपाय केवल कागजों तक सीमित हैं। पुलिस कर्मियों या होमगार्ड जवानों को तैनात करने की प्रक्रिया धरातल पर साकार नहीं हो पाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें