एजीएम में पूर्व सैनिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पूर्व सैनिकों के हितों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। पिछले वर्ष में 41 नए पूर्व सैनिक और 10 मातृशक्ति सदस्य जुड़े। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

एजीएम में पूर्व सैनिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

हरदोई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, सुदामापुरी में जिला अध्यक्ष आलोक सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें संगठन के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि अवध प्रांत सचिव विनोद कुमार तिवारी ने संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए पूर्व सैनिकों से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया। संगठन सचिव अवध प्रांत दिनेश चंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। वहीं सचिव अवध प्रांत राहुल सिंह फौजी ने संगठन के विस्तार तथा पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

जिला प्रचारक आकाश ने परिषद के कार्यों की सराहना की। जिला अध्यक्ष आलोक सिंह शेखावत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि बीते एक वर्ष में संगठन से 41 नए पूर्व सैनिक और 10 मातृशक्ति सदस्य जुड़ी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष आलोक सिंह शेखावत ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। संगठन गीत का सामूहिक गायन भी हुआ। उमाकांत मिश्रा, कैप्टन राजेंद्र सिंह, कैप्टन शिवबीर सिंह चौहान, अवशेष कुमार सिंह, जे.बी. सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।