करीब दो साल बाद भी अधूरा अमृत सरोवर का काम

Jan 12, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - पिहानी में अमृत सरोवर योजना के तहत कार्य अब तक पूरे नहीं हुए हैं। लगभग सवा दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहे दोनों तालाबों का कार्य कई महीनों से ठप पड़ा है। स्थानीय समाजसेवी ने सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की है, जबकि नगर पालिका के अधिकारी ठेकेदार को नोटिस जारी कर चुके हैं।

करीब दो साल बाद भी अधूरा अमृत सरोवर का काम

पिहानी। नया साल शुरू हो गया है, लेकिन कस्बे में अमृत सरोवर योजना के तहत कराए जा रहे कार्य अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। स्थिति यह है कि लगभग सवा दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कस्बे के दोनों अमृत सरोवरों का कार्य कई महीनों से ठप पड़ा है। कस्बे के परजाऊ तालाब और सिंहवाहिनी तालाब का ठेका एक ही फर्म के पास है। कार्य शुरू हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद भी कस्बेवासियों को अमृत सरोवर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि परजाऊ तालाब पर अभी आधा काम भी पूरा नहीं हो सका है।

यदि यही स्थिति बनी रही तो कुछ महीनों में फिर बारिश का मौसम आ जाएगा और ठेकेदार को कार्य न होने का एक और बहाना मिल जाएगा। सिंहवाहिनी मंदिर के निकट स्थित तालाब पर भी अमृत सरोवर के अंतर्गत सौंदर्यीकरण का कार्य अधूरा पड़ा है। यहां भी लंबे समय से कार्य में कोई प्रगति नहीं दिखाई दे रही है। समाजसेवी मनोज मिश्रा ने कहा कि लापरवाही के चलते लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित तालाबों का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी की जा चुकी हैं। अब इस पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;