दिल ऐसे...जुल्फे सफेद हो गई 19 साल में
Hardoi News - संडीला में हजरत सैय्यद रब्बानी शाह कादरी उर्फ झाड़ी शाह बाबा रहमतुल्ला अलैह के सम्मान में ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान ने शमा रोशन की। कई मशहूर...
संडीला। हजरत सैय्यद रब्बानी शाह कादरी उर्फ झाड़ी शाह बाबा रहमतुल्ला अलैह में ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया गया। मुशायरे देश के नामचीन शायरों ने शिरकत की। मुशायरा का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान ने शमा रोशन कर किया। शायर मुमताज नसीम ने शायरी पढ़कर मुशायरे का आगाज किया। हिमांशी बाबरा ने शायरी पढ़ी 'दिल ऐसे मुंबतिला हुआ तेरे मलाल में, जुल्फे सफेद हो गई 19 साल में'। खुर्शीद हैदर ने शायरी पढ़ी 'मर्तबा भी सिर्फ हमारे ही नाम है। नेजे पे हमसे पहले कोई सर नहीं रहा'। शायर कमर अब्बास नाम शायरी पढ़ी 'सामने वाले को हल्का जानकर भारी हैं आप, आपका मैय्यार देखा कितने मैय्यारी हैं आप'।

हसनैन संदीलवी ने शायरी पढ़ी 'खुद्दार उस गरीब ने राशन नहीं लिया, डर उसको लग रहा है न तस्वीर खींच ले'। आदिल राशिद ने शायरी पढ़ी 'ये अलग बात कि इज़हार नहीं कर सकता, इश्क से कोई भी इंकार नहीं कर सकता'। कार्यक्रम में शायर यासिर सिद्दीकी उरई, हाशिम फिरोजाबादी, खुर्शीद हैदर, तरबेज मुनव्वर राणा, सतलज राहत इंदौरी, हाशिम नोमानी, मुमताज नसीम सहित कई अन्य ने कलाम पेश किया। मुशायरा की निजामत हिंदुस्तान के मशहूर नाजिम नदीम फर्रुख ने की। इस अवसर पर सज्जादानशीन सूफी शाहनवाज आलम, मीडिया प्रभारी प्रियदर्शी गुप्ता, अंसार अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




