ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईआश्वासन के बाद किसानों का प्रदर्शन हुआ बंद

आश्वासन के बाद किसानों का प्रदर्शन हुआ बंद

एक बार फिर मुख्य रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ओवर ब्रिज सहित 12 सूत्रीय मांगे रखी गई है। पुलिस व प्रशासन के...

आश्वासन के बाद किसानों का प्रदर्शन हुआ बंद
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईMon, 05 Feb 2018 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

एक बार फिर मुख्य रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ओवर ब्रिज सहित 12 सूत्रीय मांगे रखी गई है। पुलिस व प्रशासन के कई घंटे की वार्ता के बात किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

भारतीय किसान यूनियन अवध के जिलाध्यक्ष कदीर पहलवान के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने इमलियाबाग से जुलूस निकाला जो कोतवाली तक गया। इस जुलूस में भारी संख्या में किसान शामिल रहे। किसानों की मुख्य मांग में संडीला रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का बनाना था।

किसानों का जुलूस जैसे ही कोतवाली गेट के बाहर पहुंचा वहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। किसानों को रेलवे फाटक की ओर जाने से रोक दिया गया। किसानों ने खादी भण्डार के सामने सड़क पर बैठकर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच कई बार एसडीएम आशीष कुमार सिंह व सीओ अरुण कुमार सिंह ने किसान नेताओं से वार्ता की लेकिन वह मानने को तैयार नही हुए। बाद में पुलिस व प्रशासन के आश्वासन पर किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। एसडीएम ने कहा कि ओवर ब्रिज की मांग उनकी सीमा में नही आती है। इसके लिए वह सम्बंधित विभाग के अधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के लिए वह पूरी कोशिश करेंगे कि उनका जल्द से जल्द समाधान हो सके। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजू गुप्ता, फुरकान, नसीम गाजी सहित किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें