आवास आवंटन में गड़बड़ी पर लेखपाल सस्पेंड
आवास आवंटन में गड़बड़ी पर लेखपाल सस्पेंड
नगर पंचायत कछौना पतसेनी में आवास आवंटन में गड़बड़ी पर एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि नगर पंचायत कछौना पतसेनी में गाटा संख्या 2030, 1714 एवं 1993 में हुए आवास आवंटन में गड़बड़ी मिली है। इसके लिए लेखपाल व राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी का उत्तर दायित्व निर्धारित किया गया है। मामले को गंभीरता से लेकर तत्कालीन लेखपाल रमाकान्त शुक्ल, राजस्व निरीक्षक तहसील बिलग्राम महेन्द्र सिंह राजपूत को आवास आवंटन में अनियमितता के लिए दोषी माना गया है। इस मामले में तत्कालीन लेखपाल रमाकान्त शुक्ल को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक महेन्द्र सिंह के विरूद्व विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।