हादसे में बाइक सवार डीसीएम ड्राइवर की मौत

Mar 02, 2026 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र में मोहनपुरवा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम चालक रामवीर की मौत हो गई। वे बाइक से घर लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। रामवीर के परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय पुत्री रिया है। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया।

हादसे में बाइक सवार डीसीएम ड्राइवर की मौत

हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में मोहनपुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डीसीएम चालक की मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी रामवीर डीसीएम चालक थे। परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय पुत्री रिया है। बड़े भाई रामबाबू ने बताया,रविवार शाम करीब 7:30 बजे रामवीर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सवायजपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामवीर गंभीर घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल सवायजपुर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।