आम आदमी पार्टी ने भारत अमेरिका ट्रेड डील का किया विरोध

Feb 14, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - आम आदमी पार्टी ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील का विरोध करते हुए इसे देश विरोधी बताया। पार्टी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति से डील को निरस्त करने की मांग की। आप के जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस डील से किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी ने भारत अमेरिका ट्रेड डील का किया विरोध

हरदोई। भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों के आगे आने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर डील को देश विरोधी बताया। मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया। समझौते को देश, किसानों और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसकी प्रतियां भी जलाईं एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर डील को निरस्त करने की मांग की। आप जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की गई ट्रेड डील का देश भर में विरोध हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समझौते की शर्तों पर न तो संसद में चर्चा हुई न ही जनता को पारदर्शिता के साथ जानकारी दी जा रही है। इस डील के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैक्स वसूलेगा। इस ट्रेड डील से बाजार असंतुलित तरीके से विदेशी हितों के लिए खुल जाएगा। सबसे गंभीर चिंता कृषि क्षेत्र को लेकर है, क्योंकि अमेरिकी किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान ऐसी सहायता के अभाव में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि इस ट्रेड डील का दुष्प्रभाव किसानों के साथ-साथ एमएसएमई, छोटे व्यापारियों, युवाओं और मध्यम वर्ग पर भी पड़ेगा। स्थानीय उद्योगों को नुकसान होगाÜ रोजगार के अवसर घटेंगे और महंगाई बढ़ेगी। आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की कि देश विरोधी मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए।Üसंविधान प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को किसानों और देशहित में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।