Hardoi News: 68 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News: पिहानी में 68 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। बीडीओ रतिराम ने जिम्मेदारी से कार्य करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा सिंह और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Hardoi News: पिहानी। ब्लॉक सभागार में 68 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने नियुक्ति पत्रों का वितरण करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बीडीओ रतिराम ने कहा कि सभी को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, प्रवीण द्विवेदी, चित्रा श्रीवास्तव आदि रहे।
ये भी पढ़ें:आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र


