Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi News15th Finance Commission Meeting in Hardoi Development Works and Infrastructure Focus
जलभराव वाली जगह पर फौरन बनवाएं नाली

जलभराव वाली जगह पर फौरन बनवाएं नाली

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों पर बैठक हुई। नगर पालिकाओं के अध्यक्षों और अधिकारियों के साथ जल निकासी, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, और स्ट्रीट लाइट्स की स्थिति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए और बजट के सही उपयोग की बात कही।

Jan 23, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विवेकानंद सभागार में 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। इसमें जनपद की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के साथ कार्ययोजना और विकास कार्यों पर चर्चा। जिलाधिकारी ने नगर निकायों में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़कों और जल निकासी की वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है वहां नाली निर्माण और खड़ंजा मरम्मत, पेयजल व्यवस्था के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल किया जाए। 15वें वित्त आयोग से होने वाले निर्माण कार्यों में ईंट और सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। नाली, खड़ंजा के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता पर भी कार्ययोजना के तहत ध्यान दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी बजट का सदुपयोग हो। विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुँचे। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका अध्यक्षों से सुझाव लिए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ विकास की नई रूपरेखा तैयार करें। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी न्यायिक, सभी अधिशासी अधिकारी ,प्रभारी सूचना अधिकारी, आदि मौजूद रहे।