ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईहरदोई में ब्लॉक प्रमुख के 13 पद आरक्षित, छह अनारक्षित

हरदोई में ब्लॉक प्रमुख के 13 पद आरक्षित, छह अनारक्षित

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद ब्लॉक प्रमुख के सभी 19 पदों का आरक्षण घोषित कर दिया...

हरदोई में ब्लॉक प्रमुख के 13 पद आरक्षित, छह अनारक्षित
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईTue, 02 Mar 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

हरदोई। हिन्दुस्तान संवाद

ब्लॉक प्रमुख के सभी 19 पदों का आरक्षण घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से प्रकाशित की गई सूची में ब्लॉक प्रमुख के 13 पद आरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। छह ब्लॉकों में प्रमुख पद अनारक्षित रहेगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि कुल ब्लॉक प्रमुख के 19 पदों में से दो पद एससी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। दो पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए भी तीन पद आरक्षित किए गए हैं। चक्रानुक्रम आरक्षण में ब्लॉक प्रमुख के तीन पद एससी व तीन ही पद ओबीसी को दिए गए हैं। छह ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख का पद अनारक्षित रखा गया है।

बेहंदर व कछौना: एससी महिला

हरियावां, सुरसा व टड़ियावां: एससी रिजर्व

अहिरोरी व कोथावां: पिछड़ा वर्ग महिला

बावन, मल्लावां व टोंडरपुर: अन्य पिछड़ा वर्ग

हरपालपुर, सांडी व संडीला: महिला

भरावन, भरखनी, बिलग्राम, पिहानी, माधौगंज व शाहाबाद: अनारक्षित

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें