Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsYouth Seriously Injured in Hit-and-Run Incident in Tatapur Haryana
कार की टक्कर से करनाल का युवक हुआ गंभीर घायल

कार की टक्कर से करनाल का युवक हुआ गंभीर घायल

संक्षेप: Hapur News - कार की टक्कर से करनाल का युवक हुआ गंभीर घायल

Sat, 8 Nov 2025 07:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर पुलिस चौकी के पास पैदल चल रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्तीकराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के भाई ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हरियाणा राज्य के करनाल के रहने वाले रामबीर ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उनका भाई नंदला खेतीबाड़ी व मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बीती 03 नवंबर को उनका भाई ततारपुर पुलिस चौकी के पास अपनी साइड में पैदल चल रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तभी सामने से गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने उनके भाई को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। किसी प्रकार पुलिस ने उनके भाई को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। इस मामले में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार नंबर के आधार पर उसके चालक की तलाश की जा रही है। -----