जुए के विवाद में चाकू से किया हमला
Hapur News - धौलाना ,संवाददाता। को जुए के विवाद में कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जा

थाना क्षेत्र के धौलाना निवासी एक युवक को जुए के विवाद में कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार कस्बा धौलाना निवासी अनहिस तहसील परिसर के पीछे कुछ युवकों के साथ जुए की खाई बाड़ी कर रहा था। इसी बीच उसकी एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नही आया है, अगर ऐसा है, तो मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


