जवानी में ही थक रही है जिंदगी:डा.धन्वंतरि त्यागी

जवानी में ही थक रही है जिंदगी:डा.धन्वंतरि त्यागी

संक्षेप:

Hapur News - देश का युवा मेहनत और बुद्धिमत्ता से नाम कमा रहा है, लेकिन अनियमित जीवनशैली और जंक फूड के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। आयुर्वेदाचार्य डा. धन्वंतरि त्यागी के अनुसार, 18-35 वर्ष के युवाओं में उच्च...

Aug 12, 2025 03:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

देश का युवा आज दुनिया में अपनी मेहनत, बुद्धिमत्ता और नवाचार से नाम कमा रहा है। तकनीक, खेल, कला और विज्ञान हर क्षेत्र में उसकी धमक है, लेकिन तेज रफ्तार दिनचर्या, अनियमित आदतें, तैलीय-फास्टफूड, बिना ज़रूरत के सप्लीमेंट्स और व्यायाम-नींद की उपेक्षा, जो युवाओं को समय से पहले बूढ़ा बना रही है। उक्त जानकारी देते हुए आयुर्वेदाचार्य डा.धन्वंतरि त्यागी ने बताया कि 18-35 वर्ष के युवाओं में मोटापा तेजी से फैल रहा है। जंक फूड, मीठे पेय, देर रात का भोजन और घंटों मोबाइल-लैपटॉप पर बैठे रहना इसकी जड़ है। यही मोटापा डायबिटीज, हाई बीपी, दिल के रोग, फैटी लिवर और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों का मुख्य कारण बन चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब 25 30 की उम्र में ही उच्च रक्तचाप, थायरॉयड, कोलेस्ट्रॉल असंतुलन, लिवर-किडनी रोग और हार्ट अटैक के केस आम हैं, जो पहले 50-60 की उम्र में होते थे। यह वो समय है जब शरीर अपनी सर्वोच्च क्षमता पर होना चाहिए, लेकिन आज कई युवा थकान और दवाइयों के सहारे जी रहे हैं।