ऑटो के पीछे लटककर सफर करता युवक, वीडियो वायरल
Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक चलती ऑटो के पीछे लटक रहा था, जिससे उसकी जान को खतरा बना रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे लापरवाहीपूर्ण और खतरनाक बताया है, जिससे न केवल युवक की जान, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों की भी सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा चलती ऑटो के पीछे लटककर सफर करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक ऑटो के पीछे चढ़ा रहा, जिससे उसकी जान को खतरा बना रहा। सड़क पर गुजर रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे लापरवाहीपूर्ण और खतरनाक बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह स्टंट या लापरवाही से न केवल युवक की जान जोखिम में पड़ सकती है बल्कि सड़क हादसा भी हो सकता है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


