घूमने जा रहे युवक को घेरकर लोहे की रॉड से हमला कर किया लहूलुहान

घूमने जा रहे युवक को घेरकर लोहे की रॉड से हमला कर किया लहूलुहान

संक्षेप:

Hapur News - घूमने जा रहे युवक को घेरकर लोहे की रॉड से हमला कर किया लहूलुहान

Nov 07, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर निवासी एक युवक पर दो महिलाओं ने अपने पतियों के साथ मिलकर उस वक्त हमला कर दिया। जब वह घूमने के लिए निकला था। पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव बीघेपुर निवासी गुड्डू कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा सात बजे वह अपने घर से घूमने के लिए जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तभी गांव के रहने वाले संदीप, संदीप की पत्नी नेहा, देवेश और उसकी पत्नी ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तब तक आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड, लाठीं-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रुप से लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके से निकल रहे राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों दंपतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। चोट का आंकलन करने के बाद धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ------