Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsYouth Attacked at Wedding Ceremony Suspects Flee After Breaking Arm
शादी में आए युवक के साथ की मारपीट, हाथ की हड्डी टूटी

शादी में आए युवक के साथ की मारपीट, हाथ की हड्डी टूटी

संक्षेप:

Hapur News - हापुड़ के गोयल मंडप में एक युवक पर शादी समारोह के दौरान तीन लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की हाथ की हड्डी टूट गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Nov 21, 2025 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के गोयल मंडप में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में युवक के हाथ की हड्डी टूट गई। जिसके बाद लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी गौरव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 16 नवंबर को वह अपने गांव दोयमी से एक शादी में शामिल होने के लिए पिलखुवा के गोयल मंडप में गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंडप से खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी गाड़ी की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के रहने वाले कोमल, आशू उर्फ अश्वनी और कपिल ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तब तक आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथ की हड्डी टूट गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उपचार कराने के लिए वह सरकारी अस्पताल में गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। -----